देहरादून : अपराधियों और विभिन्न मामलों में वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। कोतवाली नगर में दर्ज जानलेवा हमले के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त जाबिर भाटी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी होने के बावजूद अभियुक्त के फरार रहने पर न्यायालय के आदेशानुसार आज उसके निवास स्थान एवं सार्वजनिक स्थानों पर ढोल-नगाड़ों के साथ उद्घोषणा की कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने अभियुक्त के मकान के मुख्य गेट सहित मोहल्ले के प्रमुख स्थानों और चौराहों पर न्यायालय की उद्घोषणा चस्पा की। साथ ही मुनादी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत होने के निर्देश दिए गए।