श्रीमद्भागवत कथा श्रवण मात्र से मुक्ति का मार्ग।
लखनऊ: अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा (धार्मिक प्रकोष्ठ), लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ आज भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा आज प्रातः SKD स्कूल से प्रारंभ होकर कथा स्थल ज्ञान सरोवर विद्यालय, वृंदावन सेक्टर-11 पर संपन्न हुई।
कलश यात्रा में लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालु महिलाओं और पुरुषों ने पीले परिधान धारण कर सम्मिलित होकर यात्रा की शोभा बढ़ाई।
कलश यात्रा के समापन के उपरांत कथा स्थल पर श्री सतीश कुमार श्रीवास्तव जी के सौजन्य से सभी भक्तों के लिए भंडारा प्रसाद की व्यवस्था की गई।
आज प्रथम दिवस के यजमान सर्वश्री भवान सिंह रावत, श्रीमती पुष्पा रावत, श्री आर.पी. जुयाल, श्री अधिराज सिंह कठैत, श्री हरीश रौतेला, श्री पूरन सिंह बिष्ट एवं श्री किशन सिंह बिष्ट जी द्वारा विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की गई।
सायं 4 बजे से पंडाल में उपस्थित भक्तों ने काशी पीठ के प्रसिद्ध विद्वान परम पूज्य कथा व्यास स्वामी श्री सुधीरानंद जी महाराज के मुखारविंद से भजन-कीर्तन के साथ कथा का रसपान किया।
महाराज जी ने श्रीमद् भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि इस कलियुग में श्रीमद् भागवत कथा मनुष्य के लिए मुक्ति का सबसे सरल साधन है। इसके श्रवण मात्र से मन के समस्त पाप, संताप और विकार दूर हो जाते हैं। यह कथा जीवन को सही दिशा देती है और घर में सुख-शांति का वास होता है। इसके श्रवण से न केवल मनुष्य का कल्याण होता है, बल्कि पितरों को भी मोक्ष की प्राप्ति होती है।
महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक असवाल ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 31 अक्टूबर तक प्रतिदिन सायं 4 बजे से आयोजित होगा तथा 1 नवंबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
आज कथा स्थल पर सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से सर्वश्री जगदीश बिष्ट, डी.डी. नरियाल, हेमंत गढ़िया, हरेंद्र नेगी, आर.एस. पयाल, बहादुर सिंह बिष्ट, के.एस. रावत, राजेंद्र सिंह रावत, जगदीश बुटोला ,कमल सिंह रावत, धन सिंह रावत, विनोद खन्तवाल, विनय मिश्रा, हर्षपति जुयाल, महावीर खन्तवाल, नारायण सिंह रावत, डाक्टर अशोक तिवारी एवं श्रीमती संगीता रावत, लक्ष्मी पयाल, कमला कठैत, सुनंदा असवाल, नीलम जुयाल, बिमला बिष्ट, रजनी राणा, रेनू शर्मा, संगीता सिंह , सुशीला रौतेला, भारती बुटोला, रंजना, अम्बा बिष्ट, मालती रावत , सरला नेगी, शोभा रावत , चन्द्रा नरियाल, दया जोशी, सरिता तिवारी लता रावत आदि उपस्थित रहे।