देहरादून : देहरादून में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। कैंट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से सट्टा खिलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा कापी, पेन और 4,230 रुपये की नगदी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाजावाला से आने वाले रास्ते पर बांस के जंगल के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा लगा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 56 वर्षीय हरक बहादुर थापा, निवासी प्रेमपुर माफी, कोलागढ़ रोड, थाना कैंट पुलिस ने अवैध सट्टा लगाते एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, देहरादून के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी करता है और बरसात के चलते काम नहीं मिलने पर जल्द पैसा कमाने के लालच में लोगों को ऑनलाइन सट्टा खिलाने लगा था।
आरोपी के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में अ0उ0नि0 वीरेन्द्र राम, हे0का0 विनय बुटोला और का0 कुलबीर सिंह शामिल रहे।