देहरादून। राजधानी देहरादून में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पटेल नगर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8.35 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 22 नवंबर को पटेल नगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने शब्बीर उर्फ बच्चन (30 वर्ष), निवासी लोहिया नगर, ब्रह्मपुरी, पटेल नगर को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जल्द पैसा कमाने के लालच में नशा तस्करी में लिप्त हो गया था। वह सहारनपुर से स्मैक खरीदकर लाया था और उसे छोटी-छोटी मात्रा में स्थानीय नशेड़ियों को ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था।