श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार श्यामवीर सैनी का स्वागत किया गया। उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की उल्लेखनीय सेवाओं को विशेष रूप से रेखांकित किया और अस्पताल की ओर से आमजन को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की सराहना की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से स्वास्थ्य व चिकित्सा सेवा में किए जा रहे कल्याणकारी कार्यों को उन्होंने महत्वपूर्णं बताया। उन्होंने श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज को प्रदेश में गन्ने की नई किस्मों की उत्पादकता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्हांेंने कहा कि गन्ने की विभिन्न प्रजातियों में लाल सड़न की समस्या आ रही थी, इसकी निजात के लिए वैज्ञानिक स्तर पर निराकरण किए गए हैं।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज़ की ओर से जैविक खेती से जुड़े कई प्रोजेक्टों पर कार्य किया जा रहा है। किसानों को जैविक खेती से होने वाले दीर्घकालिक लाभों के बारे में भी बातचीत हुई!