प्रेमनगर क्षेत्र से चोरी किए गए थे वाहन, नशे की जरूरत पूरी करने के लिए दिया था वारदात को अंजाम
देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटेलनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो दुपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को मोहम्मद खुर्रम निवासी वन विहार, मेहूंवाला, पटेलनगर ने अपना दुपहिया वाहन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर में मु0अ0सं0-833/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल रहे संदिग्धों की जानकारी जुटाई गई।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान 4 नवंबर 2026 को महाराणा प्रताप पार्क में चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों नासिर उर्फ माठू और सादिक उर्फ सोनू को चोरी के वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पटेलनगर क्षेत्र से चोरी की गई मोटरसाइकिल के अलावा प्रेमनगर क्षेत्र से चोरी की गई एक अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद की है। आरोपी चोरी के वाहन को बेचने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त
नासिर उर्फ माठू पुत्र बाबू अहमद, निवासी आजाद कॉलोनी, पटेलनगर, उम्र 32 वर्ष।
सादिक उर्फ सोनू पुत्र शहीद, निवासी ग्राम माधोपुर, थाना गंगनहर, जनपद हरिद्वार, उम्र 30 वर्ष।
बरामदगी
मोटरसाइकिल संख्या UP11-CS-9071 (कोतवाली पटेलनगर से संबंधित)।
बिना नंबर की मोटरसाइकिल (कोतवाली प्रेमनगर से संबंधित)।
पुलिस टीम
उपनिरीक्षक बलबीर सिंह
कांस्टेबल अमित
कांस्टेबल वीरेंद्र ग्वाल