देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर नशा तस्करों और अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब और 106 टेट्रा पैक माल्टा देशी शराब बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक, 28 नवंबर 2026 को रूटीन चेकिंग के दौरान पटेलनगर क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की गई। पहली कार्रवाई में संडे मार्केट ग्राउंड पटेलनगर से विजय शर्मा को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं विजिलेंस रोड पर नदी किनारे से भजन को 50 टेट्रा पैक शराब और कबाड़ी बाजार के पास नई सड़क से अरशद को 56 टेट्रा पैक शराब के साथ पकड़ा गया।