देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में उत्तराखंड सरकार ने करवा चौथ पर्व के अवसर पर प्रदेश की महिला कार्मिकों के लिए 29 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि करवा चौथ महिलाओं की आस्था, प्रेम और पारिवारिक विश्वास से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। राज्य सरकार महिलाओं की भावनाओं, धार्मिक आस्था और पारंपरिक मान्यताओं का सम्मान करते हुए उनके हितों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक पर्वों से जुड़ी भावनाओं को भी सशक्त बनाना है। करवा चौथ जैसे पर्व परिवारों में प्रेम, विश्वास, समर्पण और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध है। महिला कार्मिकों के लिए अवकाश की यह घोषणा करवा चौथ पर्व के प्रति उनकी आस्था और भावनाओं के सम्मान से जुड़ी है।