
देहरादून, 09 मार्च 2025 !
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण को उनके शासकीय आवास यमुना कॉलोनी देहरादून में सम्मानित किया और हर्षोल्लास के साथ महिला दिवस मनाया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जौनसार की पारंपरिक पोशाक “धाँटू ” भेंट कर अपनी संस्कृति और परंपरा के प्रति सम्मान व्यक्त किया !वहीं कुछ कार्यकर्ताओं ने उन्हें हिमाचली टोपी पहनाकर अपने स्नेह और आदर का भाव प्रकट किया।
विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने इस सम्मान के लिए महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक विकास में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान और उत्थान किसी भी समाज की उन्नति का प्रतीक है। सरकार महिलाओं के विकास और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।