सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस की सख्ती, तीन गिरफ्तार
देहरादून: पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध दून पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली विकासनगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर मारपीट और हुड़दंग करने के मामले में तीन अभियुक्तों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त की रात को कोतवाली विकासनगर को सूचना मिली कि सिटी पैलेस क्षेत्र में कुछ व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां कुछ व्यक्तियों द्वारा एक दुकान में घुसकर दुकानदार और अन्य मौजूद लोगों के साथ मारपीट करने तथा दुकान में रखा सामान, फर्नीचर और दुकान स्वामी का मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त किए जाने की जानकारी मिली।
मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तीन अभियुक्तों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त
अंश चौधरी पुत्र जसवंत सिंह, निवासी जेई क्लब झूलापुर, डाकपत्थर, कोतवाली विकासनगर, उम्र 18 वर्ष।
प्रियांशु वर्मा पुत्र रविन्द्र वर्मा, निवासी जमना खादर बाजार, कोतवाली विकासनगर, उम्र 19 वर्ष।
यशवंत थापा उर्फ अनिल पुत्र गोविंद थापा, निवासी जमना खादर बाजार, कोतवाली विकासनगर, उम्र 18 वर्ष।
पुलिस टीम
उ0नि0 चन्द्रशेखर नौटियाल
हो0गा0 सोनू
हो0गा0 जाहिद हुसैन
दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, मारपीट अथवा शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।