देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के 24 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 की ओर से 12 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पदभार से अवमुक्त करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
शासनादेश के अनुसार, राजकुमार पांडे को चमोली से देहरादून, बृजेश कुमार तिवारी को उत्तरकाशी से टिहरी और अभय प्रताप सिंह को ऊधमसिंह नगर से देहरादून का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, शिखा जोशी को रुद्रपुर नगर निगम में उप नगर आयुक्त के पद से नैनीताल का डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में अर्पणा ढौंडियाल को देहरादून के डिप्टी कलेक्टर पद से डोईवाला चीनी मिल का अधिशासी निदेशक बनाया गया है, जबकि अजयवीर सिंह को डोईवाला चीनी मिल से टिहरी का डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया गया है। तुषार सैनी को ऊधमसिंह नगर से नैनीताल भेजा गया है।
मनीष बिष्ट को क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल, ऊधमसिंह नगर के पद से हटाकर प्रशासन एवं मॉनिटरिंग निदेशक, पतननगर तथा मुख्य कार्मिक अधिकारी, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन अधिकारियों के भी हुए तबादले
देवानंद को उत्तरकाशी से पौड़ी गढ़वाल, गौरव पांडेय को ऊधमसिंह नगर से नैनीताल, कुमकुम जोशी को देहरादून से हरिद्वार और रेखा को नैनीताल से ऊधमसिंह नगर भेजा गया है।
मुकेश चंद्र रमौला को उत्तरकाशी से देहरादून, अमृता शर्मा को ऊधमसिंह नगर से नैनीताल, नवाजिश खलीक को नैनीताल से अल्मोड़ा और शालिनी मौर्य को पौड़ी गढ़वाल से हरिद्वार का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।
वहीं, चंद्रशेखर को चमोली से उत्तरकाशी, मंजू राजपूत को टिहरी से हरिद्वार और अबरार अहमद को चमोली से उत्तरकाशी स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा सुनील कुमार को अल्मोड़ा से रुद्रप्रयाग, नीतू डागर को चम्पावत से हरिद्वार, संजय कुमार को अल्मोड़ा से ऊधमसिंह नगर, रेखा को पौड़ी गढ़वाल से ऊधमसिंह नगर तथा कृष्णा त्रिपाठी को रुद्रप्रयाग से चमोली का डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
शासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को वर्तमान तैनाती से कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। आदेश अनु सचिव तजम्मुल हुसैन खान की ओर से जारी किया गया है।